Get App

Budget 2024: गेमिंग, अल्कोहल और टोबैको फर्मों को टैक्स मोर्चे पर राहत की उम्मीद

वित्त मंत्रियों के बारे में कहा जाता है कि वे आम तौर पर एक हाथ से देते हैं और दूसरे हाथ से लेते हैं। इस बार बजट से मध्य वर्ग टैक्स दरों में छूट और बेनिफिट की उम्मीद कर रहा है। हालांकि, आशंका यह भी है कि सरकार इसके बदले नागरिकों से मांग भी सकती है- मसलन सिगरेट पर टैक्स बढ़ाया जा सकता है और गेमिंग सेक्टर के लिए किसी भी राहत नहीं दिए जाने का अनुमान है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 21, 2024 पर 3:40 PM
Budget 2024: गेमिंग, अल्कोहल और टोबैको फर्मों को टैक्स मोर्चे पर राहत की उम्मीद
बजट में ज्यादातर लोगों की नजरें इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग और कंजम्प्शन से जुड़े अपडेट पर होंगी।

वित्त मंत्रियों के बारे में कहा जाता है कि वे आम तौर पर एक हाथ से देते हैं और दूसरे हाथ से लेते हैं। इस बार बजट से मध्य वर्ग टैक्स दरों में छूट और बेनिफिट की उम्मीद कर रहा है। हालांकि, आशंका यह भी है कि सरकार इसके बदले नागरिकों से मांग भी सकती है- मसलन सिगरेट पर टैक्स बढ़ाया जा सकता है और गेमिंग सेक्टर के लिए किसी भी राहत नहीं दिए जाने का अनुमान है।

बजट में ज्यादातर लोगों की नजरें इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग और कंजम्प्शन से जुड़े अपडेट पर होंगी। बहरहाल, कुछ एक्सपर्ट्स को इस बात का भी इंतजार है कि चुनाव बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पहले बजट में शराब, तंबाकू और गेमिंग सेक्टरों के लिए किस तरह की घोषणाएं होंगी।

क्या चाहती है इंडस्ट्री

इस बात को लेकर चर्चा है कि सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों को लेकर एक्साइज ड्यूटी या NCCD ड्यूटी में बढ़ोतरी हो सकती है। एसोसिएटेड अल्कोहल एंड ब्रूवरीज के तुषार भंडारी ने बताया, 'अल्कोहल सेगमेंट के लिए राज्यों में ज्यादा स्टैंडर्ड टैक्स स्ट्रक्चर बनाने की जरूरत है और इसके कंजम्प्शन को लेकर भी जिम्मेदारी रवैये के हिसाब से पहल करने की जरूरत है, ताकि इस सेक्टर की संभावनाओं का पूरी तरह से इस्तेमाल हो सके।' उनका कहना था कि लाइसेंस प्रोसेस को बेहतर बनाने और इनोवेशन संबंधी अन्य उपायों से इस सेक्टर में उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें