Get App

Budget 2024: ग्रामीण इलाकों में घरों के लिए 55000 करोड़ रुपये की सब्सिडी का हो सकता है ऐलान

Union budget 2024: एक्सपर्ट्स ने सरकार को ग्रामीण इलाकों पर फोकस बढ़ाने की सलाह दी है। उनका कहना है कि इकोनॉमिक ग्रोथ तो बढ़ी है, लेकिन उसके हिसाब से ग्रामीण इलाकों में कंजम्प्शन नहीं बढ़ा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 04, 2024 पर 5:58 PM
Budget 2024: ग्रामीण इलाकों में घरों के लिए 55000 करोड़ रुपये की सब्सिडी का हो सकता है ऐलान
Budget 2024: सरकार ने पीएम आवास योजना (PMY-R) के तहत आने वाले सालों में ग्रामीण इलाकों में अतिरिक्त 2 घर बनाने का टारगेट तय किया है।

सरकार इस महीने के आखिर में पेश होने वाले बजट में रूरल हाउसिंग के लिए सब्सिडी बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। न्यूज एजेंसी रायटर्स ने कहा है कि सरकार सरकार एक साल पहले के मुकाबले सब्सिडी 50 फीसदी बढ़ाकर 6.5 अरब डॉलर से ज्यादा कर सकती है। सूत्रों ने बताया है कि ग्रामीण इलाकों में तेजी से बढ़ती महंगाई ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है। उधर, किसानों की इनकम उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ी है। अगर रूरल हाउसिंग के लिए सब्सिडी बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो यह 2016 में रूरल हाउसिंग प्रोग्राम शुरू होने के बाद से सबसे ज्यादा सब्सिडी होगी। मनीकंट्रोल इस रिपोर्ट को वेरिफाय नहीं कर सका है।

ग्रामीण इलाकों में डिमांड कमजोर

रायटर्स ने कहा है कि सरकार ग्रामीण इलाकों में इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करना चाहती है। वह रोजगार पर भी फोकस बढ़ाना चाहती है। इससे कृषि से जुड़े लाखों युवाओं को फायदा होगा। मैन्युफैक्चरिंग के मौके नहीं होने से बड़ी संख्या में युवा कृषि कार्य से जुड़े रहते हैं। अगर उन्हें रोजगार के अतिरिक्त मौके मिलते हैं तो इससे उनकी आमदनी बढ़ सकती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में डिमांड की ग्रोथ सुस्त रही है।

हाउसिंग लोन कंपनियों के शेयरों में उछाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें