इस महीने पेश होने वाले यूनियन बजट में फर्टिलाइजर सब्सिडी के लिए ऐलोकेशन बढ़ने की उम्मीद नहीं है। इस साल 1 फरवरी को पेश अंतरिम बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने फर्टिलाइजर सब्सिडी के लिए 1.64 लाख करोड़ रुपये का एलोकेशन किया था। यह फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में 1.89 लाख करोड़ रुपये के एलोकेशन से 13 फीसदी कम है। एक सरकारी अफसर ने यह जानकारी दी।
