भारत एक कृषि प्रधान देश है। हाल में हुए लोकसभा चुनावों में कई बड़े राज्यों में बीजेपी की हार के बाद किसानों पर फोकस बढ़ रहा है। हाल में किसानों के लिए कई उपायों के ऐलान हुए हैं। महाराष्ट्र सरकार ने किसानों के लिए 14,000 करोड़ रुपये की पावर सब्सिडी का ऐलान किया है। धान की खेती करने वाले किसानों के लिए 1,300 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन दिया गया है। दूध उत्पादकों को 200 करोड़ रुपये की सब्सिडी का ऐलान हुआ है।
