Budget 2024: इन उपायों से बेहतर हो सकती है MSME सेक्टर की परफॉर्मेंस

Budget 2024: माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज (MSMEs) को भारतीय इकोसिस्टम का ग्रोथ इंजन माना जाता है। बजट 2024-25 में MSME सेक्टर काफी अहम रहने वाला है, क्योंकि यह भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है। देश के जीडीपी में MSME सेक्टर की हिस्सेदारी 30 पर्सेंट है, जबकि एक्सपोर्ट में इसका हिस्सा 48 पर्सेंट से भी ज्यादा है

अपडेटेड Jan 12, 2024 पर 8:00 PM
Budget 2024 : ई-कॉमर्स को अपनाने से MSMEs को डोमेस्टिक और इंटरनेशनल मार्केट पर फोकस करने और इकनॉमिक ग्रोथ बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Budget 2024: माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज (MSMEs) को भारतीय इकोसिस्टम का ग्रोथ इंजन माना जाता है। बजट 2024-25 में MSME सेक्टर काफी अहम रहने वाला है, क्योंकि यह भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है। देश के जीडीपी में MSME सेक्टर की हिस्सेदारी 30 पर्सेंट है, जबकि एक्सपोर्ट में इसका हिस्सा 48 पर्सेंट से भी ज्यादा है। इस सेक्टर में 11 करोड़ से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला हुआ है।

MSME फर्म DiamondXE (डायमंडएक्सई) के फाउंडर और CEO अंकित सिंह ने बताया, 'MSME की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए शुरू गई स्कीम के लिए ज्यादा फंड आवंटन के जरिये MSME सेक्टर को ज्यादा फाइनेंशियल और टेक्निनकल सपोर्ट मिल सकता है। इससे MSME सेक्टर की कंपनियों को टेक्नोलॉजी अपग्रेड करने, डिजिटल सॉल्यूशंस अपनाने, क्वालिटी स्टैंडर्ड बेहतर बनाने, नए मार्केट एक्सेस करने आदि में मदद मिलेगी।'

MSME से जुड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदम भी स्वागत योग्य हो सकते हैं, मसलन रेगुलेटरी ढांचे को आसान बनाना, टैक्स बेनिफिट उपलब्ध कराना और लॉजिस्टिक्स व डिजिटल पेमेंट के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना। अंकित सिंह के मुताबिक, इन कदमों से MSME कंपनियों को ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचने, ऑपेरशनल कॉस्ट कम करने और ग्राहकों का अनुभव बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।


ONDC के  लिए भी ऐलान मुमकिन

बजट में 'ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स' (ONDC) अभियान को लागू करने के लिए भी सहयोग उपलब्ध कराने का ऐलान किया जा सकता है, जिससे MSMEs बिना किसी बाधा के कई तरह के ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को ऐक्सेस करने में मदद मिल सकती है और उसका फायदा डेटा और प्रोसेस को स्टैंडर्ड बनाने में किया जा सकता है। MSMEs के क्षेत्र में इस प्रगति का श्रेय टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हुए बदलाव को दिया जा सकता है।

2023 के बजट में MSMEs के लिए 10,000 करोड़ का फंड आवंटित किया गया था, ताकि इस सेक्टर में तकनीकी विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधी सहयोग को बढ़ावा दिया जा सके। ऐडकाउंटी मीडिया (AdCounty Media) के को-फाउंडर और चीफ बिजनेस ऑफिसर डी. वर्गीज ने बताया, 'ई-कॉमर्स को अपनाने से MSMEs को डोमेस्टिक और इंटरनेशनल मार्केट पर फोकस करने और इकनॉमिक ग्रोथ बढ़ाने में मदद मिलेगी। MSME के इकोसिस्टम को बेहतर बनाने में ONDC अहम भूमिका निभाएगा।' इसके अलावा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ई-कॉमर्स क्षेत्र में MSMEs के लिए बेहद अहम भूमिका निभा सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।