Get App

Budget 2024: इनकम टैक्स की नई और पुरानी रीजीम के टैक्सपेयर्स को मिल सकता है तोहफा, दोनों का अट्रैक्शन बढ़ाएगी सरकार

सरकार ने इनकम टैक्स की ओल्ड रीजीम में पिछले कई सालों से बड़े बदलाव नहीं किए हैं। उम्मीद है कि अगले महीने पेश होने वाले यूनियन बजट में सरकार इसे अट्रैक्टिव बनाने के लिए बड़े ऐलान कर सकती है। खासकर मिडिल क्लास टैक्सपेयर्स पर टैक्स का बोझ घटा सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 21, 2024 पर 5:46 PM
Budget 2024: इनकम टैक्स की नई और पुरानी रीजीम के टैक्सपेयर्स को मिल सकता है तोहफा, दोनों का अट्रैक्शन बढ़ाएगी सरकार
सरकार ने बजट 2023 में इनकम टैक्स की नई रीजीम को अट्रैक्विट बनाने के लिए कई बड़े ऐलान किए थे।

फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के बजट में टैक्सपेयर्स को बड़ा तोहफा मिल सकता है। दरअसल, सरकार इनकम टैक्स की नई और पुरानी दोनों ही रीजीम को ज्यादा अट्रैक्टिव बनाने का ऐलान बजट में कर सकती है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को पेश अंतरिम बजट में इनकम टैक्स के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया था। उन्होंने टैक्सपेयर्स को किसी तरह की राहत नहीं दी थी। हालांकि, उन्होंने इसके बारे में पहले ही बता दिया था। उन्होंने कहा था कि अंतरिम बजट में बड़े ऐलान नहीं होंगे। बड़े एलान के लिए FY25 के फुल बजट का इंतजार करना होगा, जो जुलाई में आएगा।

कम आयवर्ग और मिडिल क्लास को मिलेगी राहत

एक्सपर्ट्स का कहना है कि जुलाई में पेश होने वाला फुल बजट (Budget 2024) सरकार के लिए बड़ा मौका है। वह इनकम टैक्स के मोर्चे पर बड़े ऐलान कर सकती है। उसकी कोशिश खासकर कम आय वर्ग और मिडिल क्लास को टैक्स में राहत देने पर होगी। अगर सरकार मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ घटाती है तो उनके हाथ में खर्च करने के लिए ज्यादा पैसे बचेंगे। इससे इकोनॉमी में डिमांड बढ़ेगी और कंजम्प्शन को बढ़ावा मिलेगा।

ओल्ड और न्यू रीजीम में होंगे बदलाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें