Get App

Union Budget 2024: इंडिया इंक ने कहा-गठबंधन सरकार से नहीं पड़ेगा फर्क, ब्लॉकबस्टर रहेगा निर्मला सीतारमण का बजट

Union Budget 2024-25: यूनियन बजट से पहले उद्योग जगत की राय जानने के लिए मनीकंट्रोल ने 72 कंपनियों के टॉप एग्जिक्यूटिव्स के बीच एक सर्वे कराया। कंसल्टेंसी और अकाउंटिंग फर्म डेलॉयट ने यह सर्वे किया। ज्यादातर सीईओ ने केंद्र की नई एनडीए सरकार का पहला बजट ब्लॉकबस्टर रहने की उम्मीद जताई

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 16, 2024 पर 9:51 AM
Union Budget 2024: इंडिया इंक ने कहा-गठबंधन सरकार से नहीं पड़ेगा फर्क, ब्लॉकबस्टर रहेगा निर्मला सीतारमण का बजट
Budget 2024 expectations: सर्वे में शामिल 73 फीसदी एग्जिक्यूटिव्स ने फिजिकल और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को इकोनॉमिक ग्रोथ के लिए सबसे अहम बताया।

इंडिया इंक को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के यूनियन बजट से काफी उम्मीदें हैं। उसका मानना है कि यह बजट ब्लॉकबस्टर होगा। इंडिया इंक का मतलब उद्योग जगत से है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को वित्त वर्ष 2024-25 का फुल बजट पेश करेंगी। डेलॉयट ने मनीकंट्रोल के लिए इंडिया इंक की राय बजट के बारे में जानने के लिए 78 कंपनियों के सीईओ और सीएक्सओ से बातचीत की। इनमें फाइनेंशियल सर्विसेज, कंज्यूमर गुड्स, टेक्नोलॉजी और एनर्जी सहित कई सेक्टर की कंपनियां शामिल थीं। सर्वे में शामिल करीब 80 फीसदी लोगों की राय इकोनॉमिक की ग्रोथ के बारे में बहुत पॉजिटिव थी। आइए सर्वे के नतीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

इकोनॉमी की ग्रोथ 7.5% रह सकती है

सर्वे में शामिल करीब 59 फीसदी लोगों का मानना है कि इंडियन इकोनॉमी (Indian Economy) की ग्रोथ 6.5 से 7.5 फीसदी के बीच रह सकती है। करीब 21 फीसदी लोगों ने कहा कि इंडियन इकोनॉमी की ग्रोथ 7.5 फीसदी से ज्यादा रह सकती है। सर्वे में शामिल लोगों ने राजनीतिक परिदृश्य में आए बदलाव पर भी अपनी राय जताई। इससे पता चलता है कि राजनीतिक स्तर पर आए बदलाव के बावजूद उद्योग जगत की सोच काफी पॉजिटिव है। इस साल लोकसभा चुनावों के नतीजों में BJP को अपने दम पर सरकार बनाने लायक सीटें नहीं मिलीं। इसलिए केंद्र की NDA की नई सरकार सहयोगी दलों पर निर्भर है।

इंफ्रास्ट्रक्चर का ग्रोथ में सबसे ज्यादा योगदान रहेगा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें