Get App

Budget 2024: इंडस्ट्री ने टैक्स में राहत और डयूटी स्ट्रक्चर में बदलाव की मांग की

इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों ने सरकार को पूंजीगत खर्च बढ़ाने के साथ ही टैक्स में राहत की मांग की। उन्होंने कहा कि अभी सरकार की वित्तीय सेहत अच्छी है ऐसे में वह टैक्स में राहत देने जैसे कदम उठा सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 26, 2024 पर 12:30 PM
Budget 2024: इंडस्ट्री ने टैक्स में राहत और डयूटी स्ट्रक्चर में बदलाव की मांग की
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 25 जून को इंडस्ट्री से जुड़ी कई संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

नई एनडीए सरकार के पहले बजट से काफी उम्मीदे हैं। एक तरफ मिडिल क्लास को इनकम टैक्स में राहत की उम्मीद है तो इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों ने इनडायरेक्ट टैक्स घटाने और ड्यूटी स्ट्रक्चर को तर्कसंगत बनाने की राय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को दी है। वित्तमंत्री ने 25 जून को इंडस्ट्री से जुड़ी कई संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने वित्तमंत्री को बजट से लेकर अपनी उम्मीदों के बारे में बताया। इससे पहले सीआईआई और पीएचडीसीसीआई के प्रमुख वित्तमंत्री को बजट के बारे में अपने सुझाव दे चुके हैं।

चीने से सस्ते आयात पर अंकुश लगाने की जरूरत

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) में प्रेसिडेंट एंड हेड (पेटकेम-इंडस्ट्री अफेयर्स) अजय सरदाना ने बताया कि वित्तमंत्री के साथ करीब दो घंटे तक चली बैठक में एक्सपर्ट्स ने कई सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि सरकार को चीन से आयात होने वाले पेट्रोकेम से संबंधित गुड्स के टैरिफ पर विचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि चीन में कंपनियों ने अपनी क्षमता जरूरत से ज्यादा बढ़ा ली हैं। इससे वे काफी कम कीमत पर इंडिया में अपने प्रोडक्ट्स सप्लाई कर रही हैं। सरकार को इस पर अंकुश लगाने के लिए टैरिफ पर विचार करने की जरूरत है। इससे घरेलू कंपनियों को अपनी कैपेसिटी बढ़ाने का मौका मिलेगा।

IES की अवधि पांच साल बढ़ाई जाए

सब समाचार

+ और भी पढ़ें