Get App

Union Budget 2024: जदयू ने बिहार के लिए बजट में 30,000 करोड़ रुपये ऐलोकेशन की मांग की, कहा-इससे पूरे होंगे राज्य के प्रोजेक्ट्स

Budget 2024: जदयू केंद्र की एनडीए सरकार की दूसरी बड़ी सहयोगी पार्टी है। जदयू प्रमुख नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के साथ मुलाकात में उन्होंने राज्य की जरूरतों के बारे में बताया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 09, 2024 पर 3:05 PM
Union Budget 2024: जदयू ने बिहार के लिए बजट में 30,000 करोड़ रुपये ऐलोकेशन की मांग की, कहा-इससे पूरे होंगे राज्य के प्रोजेक्ट्स
Budget 2024 expectations: इस साल अप्रैल-मई में हुए लोकसभा चुनावों में BJP को अपने दम पर सरकार बनाने लायक सीटें नहीं मिलीं। इससे करीब एक दशक बाद केंद्र में गठबंधन सरकार बनी है।

केंद्र की एनडीए सरकार के दूसरे सबसे बड़े सहयोगी दल ने यूनियन बजट में बिहार के लिए 30,000 (3.6 अरब डॉलर) करोड़ रुपये का आवंटन मांगा है। जदयू का कहना है कि इस पैसे से राज्य के प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में मदद मिलेगी। जदयू के प्रमुख नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं। मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि उन्होंने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के साथ पिछले महीने हुई बजट-पूर्व मीटिंग में अपनी मांग के बारे में बताया था।

टीडीपी 12  अरब डॉलर की मदद मांग चुकी है

इससे पहले एनडीए (NDA) के सबसे बड़े सहयोगी दल टीडीपी (TDP) ने आंध्र प्रदेश के लिए अगले कुछ सालों में केंद्र सरकार से 12 अरब डॉलर की आर्थिक सहायता मांगी थी। पिछले हफ्ते ब्लूमबर्ग न्यूज ने इस बारे में खबर दी थी। अगर जद(यू) और टीडीपी की तरफ से मांगी गई आर्थिक सहायता को मिला दिया जाए तो यह सब्सिडी पर होने वाले सरकार के 2.2 लाख करोड़ रुपये के खर्च का आधा से ज्यादा है।

सहयोगी दलों की मांग से सरकार पर बढ़ सकता है दबाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें