Get App

Budget 2024: काफी दिलचस्प है यूनियन बजट का सफर, जानिए इसके बारे में 10 रोचक बातें

Union Budget 2024: यूनियन बजट का सफर बहुत दिलचस्प रहा है। पिछले दशकों में न सिर्फ बजट पेश होने की तारीख और समय बदला है बल्कि बजट पेश होने का तरीका भी बदला है। बदलते समय के साथ यूनियन बजट भी डिजिटल हो गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 11, 2024 पर 1:27 PM
Budget 2024: काफी दिलचस्प है यूनियन बजट का सफर, जानिए इसके बारे में 10 रोचक बातें
Budget 2024-25: अब रेल बजट पेश नहीं होता है। इसे 2017 में यूनियन बजट में शामिल कर दिया गया था।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 23 फरवरी को यूनियन बजट पेश करेंगी। इसके साथ ही वह सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने वाली वित्तमंत्री बन जाएंगी। इस महीने वह सातवीं बार बजट पेश करेंगी। सीतारमण अभी तक छह बार बजट पेश कर चुकी हैं। पूर्व वित्तमंत्री मोरारजी देसाई ने भी छह बार बजट पेश किया था। आइए यूनियन बजट के बारे में 10 दिलचस्प बातें जानते हैं।

1. आजादी के वक्त उथलपुथल की स्थिति के बीच आरके शणमुखम चेट्टी ने आजाद इंडिया का पहला बजट पेश किया था। यह अंतरिम बजट था। तब देश की अर्थव्यवस्था के सामने कई चुनौतियां थीं। देश के सामने खाद्यान्न की कमी, बढ़ता आयात और रोजमर्रा की चीजें की कीमतों में इजाफा जैसी समस्याएं थीं।

2. इंडिया का पहला बजट पेश करने का रिकॉर्ड जेम्स विल्सन के नाम है। वह ईस्ट इंडिया कंपनी के इकोनॉमिस्ट थे। अंग्रेजी शासन के दौरान उन्होंने पहली बार 1860 में इंडिया का बजट पेश किया था।

3. साल 2016 तक यूनियन बजट हर साल फरवरी की अंतिम तारीख को पेश होता था। पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली ने यह परंपरा बदली थी। 2017 से बजट पेश करने की तारीख बदलकर 1 फरवरी हो गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें