Budget 2024: बजट वित्त वर्ष (1 अप्रैल से 31 मार्च तक) की अवधि के दौरान सरकारी की प्राप्तियां और व्यय के अनुमानों की डिटेल रहती है। बजट के पहले उससे जुड़े टर्म्स की खूब चर्चा होती है। बजट में सरकार देश के हर नागरिक के लिए कुछ न कुछ देने की कोशिश करती है। बजट पूरे देश के लिए बेहद अहम दस्तावेज होता है। 1 फरवरी को भारत के वित्त मंत्री संसद में बजट पेश करते हैं। बजट के बारे में हर कोई जानने और समझने की कोशिश करता है।
