Budget 2024 : किसानों के लिए सस्ती दरों पर जीवन बीमा स्कीम संभव, बजट में घटेगा टैक्स का बोझ!

Union Budget 2024: वित्त मंत्री पहले ही कह चुकी हैं कि बजट में महिला, गरीब, युवा, किसान इन चार मुद्दों पर खास फोकस होगा। सरकार बजट में ऐसा कुछ कर सकती है जिससे किसानों के चेहरे की खुशी दोगुनी हो जाए। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबित अंतरिम बजट में किसानों पर खास फोकस होगा। इस बजट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की रकम में बढ़ोतरी संभव है

अपडेटेड Jan 30, 2024 पर 5:40 PM
Budget 2024 : मोदी सरकार का रेलवे और डिफेंस दोनों सेक्टर पर खास फोकस रहा है। सूत्रों के मुताबिक इस बजट में भी सरकार रेलवे के आवंटन में 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर सकती है

Union Budget : बजट आने में अब सिर्फ 1 दिन का वक्त ही बचा है। आम चुनाव से पहले पूरे बाजार और देश को इंतजार है कि इस बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का फोकस किन बातों पर होगा। क्या मोदी 2.0 के इस आखिरी बजट में विकसित भारत की झलक दिखेगी या जन कल्याण पर ध्यान होगा। बजट में सरकार ग्रोथ की गारंटी देगी या फिर टैक्स घटाकर आम आदमी को राहत दी जाएगी। आपकी इन सभी मुश्किलों को हल करने को लिए CNBC-आवाज़ ने पेश किया है बजट बुलेटिन। इस खास शो बजट बुलेटिन जरिए बजट से पहले आपके सामने बजट का ब्लूप्रिंट पेश करने की कोशिश की गई है। इस कोशिश को पूरा करने में जुड़े हैं CNBC-आवाज़ तीन संवाददाता- असीम मनचंदा, आलोक प्रियदर्शी और दीपाली नंदा

किसानों के लिए सस्ती दरों पर जीवन बीमा स्कीम भी संभव

सबसे पहले असीम ने बताया कि जैसा कि वित्त मंत्री पहले ही कह चुकी हैं कि बजट में महिला, गरीब, युवा, किसान इन चार मुद्दों पर खास फोकस होगा। सरकार बजट में ऐसा कुछ कर सकती है जिससे किसानों के चेहरे की खुशी दोगुनी हो जाए। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबित अंतरिम बजट में किसानों पर खास फोकस होगा। इस बजट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की रकम में बढ़ोतरी संभव है। सूत्रों के मुताबिक किसान सम्मान निधि की रकम को 6,000 रुपए बढ़कर रकम 9,000 रुपए हो सकती है। महिला किसानों के लिए ये रकम 12,000 रुपए हो सकती है।

सम्मान निधि बढ़ने से सरकार का खर्च नहीं बढ़ेगा। किसान क्रेडिट भी 20 लाख करोड़ से बढ़कर 22 लाख करोड़ रुपए हो सकता है।


सूत्रों के मुताबिक अंतरिम बजट में महिला किसान सशक्तिकरण पर फोकस होगा। सरकार महिला किसानों को मान्यता देगी। महिला किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड देने में प्राथमिकता दी जाएगी। महिला किसानों को दूसरों के मुकाबले 1 फीसदी सस्ता कर्ज संभव है। किसानों के लिए सस्ती दरों पर जीवन बीमा स्कीम भी संभव है।

रेलवे को मिलेगा तगड़ा पैसा !

मोदी सरकार का रेलवे और डिफेंस दोनों सेक्टर पर खास फोकस रहा है। सूत्रों के मुताबिक इस बजट में भी सरकार रेलवे के आवंटन में 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर सकती है। इस खबर पर ज्यादा डिटेल के साथ दीपाली नंदा ने सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के हवाले से बताया कि अंतरिम बजट में रेलवे पर खास फोकस होगा। रेलवे के लिए होने वाले कुल आवंटन में 25 फीसदी तक बढ़ोतरी मुमकिन है। ये आवंटन बढ़कर 3 लाख करड़ो रुपए होने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों को ज्यादा वित्तीय मदद मिलेगी। सेमी हाई स्पीड ट्रेन को करीब 50,000 करोड़ रुपए मिलने की संभावना है। मार्च तक स्लीपर वंदे भारत चलने की घोषणा की जा सकती है। कवच और सेफ्टी फंड में भी बढ़ोतरी संभव है। नए हाई स्पीड रेलवे कॉरिडोर का भी एलान मुमकिन है। यात्री सुविधाएं जैसे खान-पान और सफाई बेहतर करने पर फोकस होगा।

Budget 2024 : आशीष क्याल निफ्टी आईटी पर बुलिश, बजट के पहले इन 5 शेयरों में दांव लगाने की दे रहे सलाह

बजट में घटेगा टैक्स का बोझ!

बजट में सरकार मिडिल क्लास का भी खास ध्यान रख सकती है। सूत्रों के मुताबिक अंतरिम बजट में इनकम टैक्स के नई व्यवस्था में टैक्सपेयर्स को स्टैंडर्ड डिडक्शन में बढ़ोत्तरी का तोहफा मिल सकता है। आवाज़ के आलोक प्रियदर्शी ने सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि इनकम टैक्स के मोर्चे पर टैक्सपेयर्स को तोहफा संभव है। इस बजट में स्टैंडर्ड डिडक्शन में बढ़ोतरी का एलान संभव है। नई टैक्स रिजीम में स्टैंडर्ड डिडक्शन 75,000 से 1 लाख रुपए होना मुमकिन है। अभी नई और पुरानी दोनों रिजीम में 50,000 रुपए स्टैंडर्ड डिडक्शन मिलता है। नई टैक्स रिजीम को बढ़ावा देने के लिए कुछ और टैक्स छूट संभव है। सूत्रों के मुताबिक NPS में निवेश पर भी छूट पर फैसला हो सकता है। पुरानी टैक्स रिजीम में कुल 2 लाख तक के NPS में निवेश पर टैक्स छूट थी। अभी 80C के तहत 1.5 लाख टैक्स छूट मिलती है। 80CCC (1B) के तहत अतिरिक्त 50,000 निवेश पर छूट मिलती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।