Union Budget : बजट आने में अब सिर्फ 1 दिन का वक्त ही बचा है। आम चुनाव से पहले पूरे बाजार और देश को इंतजार है कि इस बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का फोकस किन बातों पर होगा। क्या मोदी 2.0 के इस आखिरी बजट में विकसित भारत की झलक दिखेगी या जन कल्याण पर ध्यान होगा। बजट में सरकार ग्रोथ की गारंटी देगी या फिर टैक्स घटाकर आम आदमी को राहत दी जाएगी। आपकी इन सभी मुश्किलों को हल करने को लिए CNBC-आवाज़ ने पेश किया है बजट बुलेटिन। इस खास शो बजट बुलेटिन जरिए बजट से पहले आपके सामने बजट का ब्लूप्रिंट पेश करने की कोशिश की गई है। इस कोशिश को पूरा करने में जुड़े हैं CNBC-आवाज़ तीन संवाददाता- असीम मनचंदा, आलोक प्रियदर्शी और दीपाली नंदा।
