Get App

Budget 2024-25: सैलरीड टैक्सपेयर्स के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़कर 1 लाख रुपये तक हो सकता है

Union Budget 2025: सरकार ने बजट 2018 में स्टैंडर्ड डिडक्शन का ऐलान किया था। लेकिन, इसके बदले ट्रैवल अलाउन्स (19,200 रुपये) और मेडिकल डिडक्शन (15,000 रुपये) वापस ले लिया था। बजट 2018 में स्टैंडर्ड डिडक्शन को बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 05, 2024 पर 8:26 AM
Budget 2024-25: सैलरीड टैक्सपेयर्स के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़कर 1 लाख रुपये तक हो सकता है
BUDGET 2024: स्टैंडर्ड डिडक्शन का लाभ सिर्फ नौकरी करने वाले लोगों को मिलता है।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण इस महीने के तीसरे हफ्ते यूनियन बजट पेश करेंगी। इस बजट से सैलरीड क्लास को बहुत उम्मीद है। स्टैंडर्ड डिडक्शन इनमें से एक है। अभी नौकरी करने वाले लोगों को हर साल 50,000 रुपये का स्टैंडर्ड डिडक्शन मिलता है। उम्मीद है कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण इसे बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर सकती हैं। स्टैंडर्ड डिडक्शन का फायदा इनकम टैक्स की नई और पुरानी दोनों ही रीजीम में मिलता है।

स्टैंडर्ड डिडक्शन की शुरुआत कब हुई थी?

सरकार ने बजट 2018 में स्टैंडर्ड डिडक्शन (Standard Deduction) का ऐलान किया था। लेकिन, इसके बदले ट्रैवल अलाउन्स (19,200 रुपये) और मेडिकल डिडक्शन (15,000 रुपये) वापस ले लिया था। बजट 2018 में स्टैंडर्ड डिडक्शन को बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया गया था। लेकिन, तब से इसे बढ़ाने की मांग हो रही है। इसकी वजह यह है कि ट्रैवल अलाउन्स और मेडिकल डिडक्शन को मिलाकर कुल 34,200 रुपये का डिडक्शन मिलता था। इसलिए 50,000 रुपये के डिडक्शन से सैलरीड क्लास को सिर्फ मामूली राहत मिली है।

इनकम टैक्स की दोनों रीजीम में बढ़ सकता है स्टैंडर्ड डिडक्शन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें