Budget 2024 : फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण यूनियन बजट 2024 में मनरेगा (MGNREGA) के लिए आवंटन बढ़ा सकती हैं। सीतारमण 1 फरवरी, 2024 को यूनियन बजट (Union Budget 2024) पेश करेंगी। यूनियन बजट 2023 में वित्तमंत्री ने इस स्कीम के लिए 60,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया था। लेकिन, इस वित्त वर्ष (2023-24) में इस स्कीम पर सरकार का कुल खर्च बजट आवंटन से ज्यादा रहेगा। इस स्कीम का पूरा नाम महात्मा गांधी नेशनल रूरल एंप्लॉयमेंट गारंटी एक्ट है। यह एक सामाजिक सुरक्षा स्कीम है।