Get App

Budget 2024 : लगातार 6 बार यूनियन बजट पेश करने वाली दूसरी वित्तमंत्री होंगी निर्मला सीतारमण

Union Budget 2024 : निर्मला सीतारमण के नाम एक अंतरिम और पांच पूर्ण बजट पेश करने का रिकॉर्ड होगा। मनमोहन सिंह, अरुण जेटली, पी चिदंबरम और यशवंत सिन्हा के नाम लगातार पांच बजट पेश करने का रिकॉर्ड है। देसाई ने बतौर वित्तमंत्री पांच पूर्ण बजट पेश किया था, जबकि एक अंतरिम बजट पेश किया था। निर्मला सीतारमण ने अपना बजट 2019 में पेश किया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 26, 2024 पर 3:18 PM
Budget 2024 : लगातार 6 बार यूनियन बजट पेश करने वाली दूसरी वित्तमंत्री होंगी निर्मला सीतारमण
Budget 2024 : सीतारमण की तरफ से 1 फरवरी को पेश होने वाला बजट वोट-ऑन-अकाउंट होगा। इसके जरिए सरकार अगले वित्त वर्ष के शुरुआती कुछ महीनों के अपने खर्च के लिए संसद की मंजूरी हासिल करेगी।

Interim Budget 2024 : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को यूनियन बजट (Union Budget) पेश करेंगी। इसके साथ ही उनके नाम के साथ एक अहम रिकॉर्ड जुड़ जाएगा। उनके नाम छह बार यूनियन बजट पेश करने का रिकॉर्ड होगा। अभी सिर्फ मोरारजी देसाई के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज है। देसाई देश के वित्तमंत्री और प्रधानमंत्री थे। सीतारमण एक अंतरिम और पांच पूर्ण बजट पेश करने वाली वित्तमंत्री बन जाएंगी। मनमोहन सिंह, अरुण जेटली, पी चिदंबरम और यशवंत सिन्हा के नाम लगातार पांच बजट पेश करने का रिकॉर्ड है। देसाई ने बतौर वित्तमंत्री पांच पूर्ण बजट पेश किया था, जबकि एक अंतरिम बजट पेश किया था। निर्मला सीतारमण ने अपना बजट 2019 में पेश किया था। उन्होंने 5 जुलाई को वित्त वर्ष 2019-20 का पूर्ण बजट पेश किया था। उस साल लोकसभा चुनाव हुए थे। चुनावों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार केंद्र में सरकार बनाई थी। उन्होंने निर्मला सीतारमण को वित्तमंत्री बनाया था।

बजट 2024 वोट ऑन अकाउंट होगा

सीतारमण की तरफ से 1 फरवरी को पेश होने वाला बजट वोट-ऑन-अकाउंट होगा। इसके जरिए सरकार अगले वित्त वर्ष के शुरुआती कुछ महीनों के अपने खर्च के लिए संसद की मंजूरी हासिल करेगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अंतरिम बजट में बड़े ऐलान होने की उम्मीद नहीं है। सीतारमण भी इस बारे में संकेत दे चुकी हैं। उन्होंने 7 दिसंबर को कहा था कि 1 फरवरी को पेश होने वाला बजट सिर्फ वोट ऑन अकाउंट होगा, जिसमें बड़े ऐलान नहीं होंगे। बड़े ऐलान के लिए पूर्ण बजट का इंतजार करना होगा, जो जुलाई में आएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें