Get App

Budget 2024: डिफेंस, रेलवे, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिन्यूएबल एनर्जी पर होगा निर्मला सीतारमण का फोकस

एक्सपर्ट्स का कहना है कि केंद्र की नई एनडीए सरकार का फोकस लंबी अवधि की ग्रोथ पर है। इसलिए बजट में उन सेक्टर पर फोकस बढ़ेगा, जिनका इकोनॉमिक ग्रोथ बढ़ाने में ज्यादा योगदान हो सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 01, 2024 पर 4:49 PM
Budget 2024: डिफेंस, रेलवे, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिन्यूएबल एनर्जी पर होगा निर्मला सीतारमण का फोकस
रेलवे में सरकार का फोकस फ्रेट कॉरिडोर, पैसेंजर सेफ्टी और कंफर्ट पर हो सकता है।

इस महीने के आखिर में पेश होने वाले यूनियन बजट में डिफेंस, रेलवे, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिन्यूएबल एनर्जी पर सरकार का फोकस बढ़ने की उम्मीद है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बजट में इन सेक्टर्स के लिए एलोकेशन बढ़ाया जा सकता है। इससे इन सेक्टर्स में ग्रोथ की रफ्तार बढ़ेगी। दरअस, केंद्र की नई एनडीए सरकार की नजरें लंबी अवधि की ग्रोथ पर है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बजट में सरकार का फोकस सेना की क्षमता बढ़ाने, रेलवे को आधुनिक बनाने, इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने और रिन्यूएबल एनर्जी के इस्तेमाल को बढ़ााव देने पर होगा।

25 अरब डॉलर के डिफेंस उत्पादन का लक्ष्य

सरकार ने अंतरिम बजट (Interim Budget) में डिफेंस सेक्टर के लिए 6.21 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया है। यह एक साल पहले के ऐलोकेशन के मुकाबले 4.72 फीसदी ज्यादा था। इस महीने पेश होने वाले बजट (Budget 2024) में सरकार सैना से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस बढ़ा सकती है। आधुनिक हथियारों, नौसेना के जहाजों और मिसाइल सिस्टम पर सरकार का फोकस हो सकता है। इसकी वजह यह है कि सरकार ने 2025 तक 25 अरब डॉलर के डिफेंस उत्पादन का लक्ष्य रखा है।

रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ेगा फोकस

रेलवे में सरकार का फोकस फ्रेट कॉरिडोर, पैसेंजर सेफ्टी और कंफर्ट पर हो सकता है। 2.55 लाख करोड़ रुपये के बजट ऐलोकेशन का इस्तेमाल ट्रेन की बोगियों को वंदे भारत के स्टैंडर्ड का बनाने पर होगा। साथ ही सरकार तीन आर्थिक रेल कॉरिडोर को पूरा करने पर ध्यान देगी। इससे एफिसिएंशी, कनेक्टिविटी और रेवेन्यू बढ़ाने में मदद मिलेगी। इकोनॉमिक ग्रोथ तेज करने में बेहतर रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का बड़ा हाथ होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें