Budget 2024 : यूनियन बजट 2024 पेश होने की तारीख नजदीक आ रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2024 को यूनियन बजट पेश करेंगी। यह अंतरिम बजट होगा, जिसमें सरकार का फोकस वोट-ऑन-अकाउंट पर होगा। 2024 में लोकसभा चुनावों के बाद जो नई सरकार बनेगी वह वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट पेश करेगी। 1 फरवरी, 2024 को निर्मला सीतारमण अपना छठा यूनियन बजट पेश करेंगी। इसके साथ ही वह पांच या इससे ज्यादा बार बजट पेश करने वाले वित्तमंत्रियों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगी। इस लिस्ट में पूर्व वित्त मंत्री मोरारजी देसाई, मनमोहन सिंह, पी चिदंबरम, यशवन्त सिन्हा और अरुण जेटली के नाम शामिल हैं। आजादी के बाद से यूनियन बजट ने लंबा सफर पूरा किया है। इस बीच, 75 पूर्ण बजट, 14 अंतरिम बजट और 4 स्पेशल बजट पेश किए जा चुके हैं। आइए यूनियन बजट से जुड़े दिलचस्प जानकारियां जानते हैं।