स्टॉक मार्केट्स आम तौर पर बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, इकोनॉमिक ग्रोथ बढ़ाने वाले उपाय और पावर, डिफेंस, रेलवे के लिए ज्यादा ऐलोकेशन चाहता है। लेकिन, हेज फंड इनवेस्टर समीर अरोड़ा का कहना है कि बजट में इनवेस्टर्स की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके खराब नतीजे हो सकते हैं। उन्होंने इस बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है। इसमें कैपिटल गेंस टैक्स को नहीं बढ़ाने की सलाह दी गई है।
