वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बजट पेश करने में सिर्फ 2 दिन बचे हैं। वह 23 जुलाई को बजट पेश करेंगी, जबकि संसद का सत्र 22 जुलाई को शुरू हो रहा है। बजट में एक अहम विषय कैपिटल गेन्स टैक्स में बदलाव को लेकर है और इस पर बाजार की प्रतिक्रिया भी देखने को मिल सकती है। निवेशक लंबे समय से कैपिटल गेन्स टैक्स को तर्कसंगत बनाए जाने की मांग करते रहे हैं। अगर इसमें निवेशकों के अनुकूल कोई बदलाव होता है, तो बाजार में बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है।
