यूनियन बजट से पहले फर्टिलाइजर कंपनियों के शेयरों में तेजी दिखी है। मार्केट की नजरें बजट में फर्टिलाइजर सब्सिडी के लिए एलोकेशन और इसके इंपोर्ट में कमी लाने के उपायों पर लगी हैं। रॉ मैटेरियल की कीमतें घटने की वजह से निवेशकों को फर्टिलाइजर्स सब्सिडी के लिए ऐलोकेशन बढ़ने की उम्मीद नहीं है। यह माना जा रहा है कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट के ऐलोकेशन में बदलाव नहीं करेंगी। 1 फरवरी को पेश अंतरिम बजट में फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए फर्टिलाइजर सब्सिडी के लिए 1.64 लाख करोड़ रुपये का ऐलोकेशन किया गया था। यह एक साल पहले के 1.89 लाख करोड़ रुपये के ऐलोकेशन से कम है।
