फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण जुलाई के तीसरे हफ्ते में यूनियन बजट पेश कर सकती हैं। इस साल 1 फरवरी को उन्होंने अंतरिम बजट पेश किया था। लोकसभा चुनाव वाले साल में सरकार पहले अंतरिम बजट पेश करती है। चुनावों के बाद जो नई सरकार बनती है वह फुल बजट पेश करती है। चुनावों के बाद तीसरी बार केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है। इस बार बजट पर करीबी नजरें लगी हैं, क्योंकि यह नई एनडीए सरकार का पहला बजट है। केंद्र की नई सरकार सहयोगी दलों पर निर्भर है।
