वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2024-25 में बिहार के विश्व प्रसिद्ध धार्मिक-पर्यटन केंद्रों गया के विष्णुपद मंदिर और बोधगया के महाबोधि मंदिर को काशी विश्वनाथ की तर्ज पर कॉरिडोर में विकसित करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही राजगीर और नालंदा को ग्लोबल पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने में भी सरकार विशेष ध्यान देगी।
