Economic survey 2024-25: हर साल यूनियन बजट से पहले इकोनॉमिक सर्वे पेश होता है। इसमें पिछले वित्त वर्ष में इकोनॉमी की सेहत के बारे में व्यापक जानकारी होती है। इसे वित्तमंत्रालय तैयार करता है। इस बार भी यूनियन बजट से एक दिन पहले इसे वित्तमंत्री लोकसभा में पेश करेंगी। बजट 23 जुलाई को पेश होगा। ऐसे में इकोनॉमिक सर्वे 22 जुलाई को पेश होने की संभावना है।
