Get App

Budget 2024: यूनियन बजट आने से पहले जानिए निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट में किए थे क्या-क्या बड़े ऐलान

Union Budget 2024: इस साल 1 फरवरी को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट पेश किया था। इसमें सरकार का फोकस अपनी वित्तीय स्थिति को ठीक करने पर था। सरकार ने चुनावों को ध्यान में रख बड़े ऐलान नही किए थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 03, 2024 पर 3:48 PM
Budget 2024: यूनियन बजट आने से पहले जानिए निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट में किए थे क्या-क्या बड़े ऐलान
Budget 2024: फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर का टारगेट बढ़ाकर वित्तमंत्री ने 11.11 लाख करोड़ रुपये कर दिया था। यह जीडीपी का 3.4 फीसदी है।

केंद्र की नई एनडीए सरकार का पहले बजट इस महीने के तीसरे हफ्ते में आएगा। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया था। इसमें सरकार का फोकस अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत बनाने पर था। लोकसभा चुनावों के बावजूद सरकार ने लोकलुभावन ऐलान करने से दूरी बनाई थी। हालांकि, निर्मला सीतारमण ने पहले ही साफ कर दिया था कि अंतरिम बजट में बड़े ऐलान नहीं होंगे। बड़े ऐलान के लिए जुलाई में आने वाले फुल बजट का इंतजार करना होगा। आइए जानते हैं कि अंतरिम बजट की मुख्य बातें क्या थीं।

फिस्कल डेफिसिट के लिए 5.1 फीसदी टारगेट

निर्मला सीतारमण ने फिस्कल डेफिसिट के टारगेट को जीडीपी के 5.9 फीसदी से बदलकर 5.8 फीसदी कर दिया था। फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में फिस्कल डेफिसिट 5.1 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया था। सरकार की ग्रॉस बॉरोइंग 14.13 लाख करोड़ और नेट बॉरोइंग 11.75 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया था। सरकार ने डिफेंस के लिए ऐलोकेशन 4 फीसदी बढ़ाकर 6.2 लाख करोड़ रुपये कर दिया था।

30 लाख करोड़ रेवेन्यू का अनुमान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें