Budget Expectation 2022: 1 फरवरी 2022 को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी लेकिन अभी से सभी टैक्सपेयर्स अलग-अलग माध्यमों से बजट से अपनी डिमांड वित्तमंत्री को भेज रहे हैं। वह 80C के तहत मिलने वाली छूट को 1.50 लाख रुपये से बढ़ाकर 2 लाख किये जाने की मांग कर रहे हैं। साथ ही होम लोन प्रिंसिपल को 80C से बाहर रखने की भी डिमांड कर रहे हैं। टैक्सपेयर्स की इन्हीं डिमांड को लेकर मनीकंट्रोल डॉट कॉम हिंदी के साथ इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेट ऑफ इंडिया के Ex-President अमरजीत चोपड़ा से खास बात-चीत की। पेश हैं इस बातचीत के कुछ अंश...
