Budget Expectation: सीनियर सिटीजंस को इनकम टैक्स, ईलाज खर्च में मिले पूरी छूट, रेलवे सब्सिडी हो लागू

बजट से उम्मीदों के बारे में सीनियर सिटीजन ने कहा कि हमें पेंशन या इंटरेस्ट इनकम पर जो इनकम टैक्स लगता है उस पर बजट में छूट दी जानी चाहिए। इस पर किसी प्रकार का कोई कर नहीं लगना चाहिए। सरकार को हमारे लिए ओल्ड रीजिम को लागू करना चाहिए। ओल्ड रीजिम ही हमारे लिए ठीक रहेगा

अपडेटेड Jul 21, 2024 पर 9:54 PM
Story continues below Advertisement
वरिष्ठ नागरिकों के ईलाज पर जो भी खर्च हो उसे टैक्स फ्री किया जाना चाहिए। साथ ही रेलवे में मिलने वाली सब्सिडी भी वापिस से मिलनी चाहिए

Budget 2024: बजट कुछ ही दिन दूर है और हमारे सहयोगी चैनल CNBC आवाज पर लगातार इसके अपडेट्स दिखा रहे हैं। इसके साथ ही इस बार के बजट से लोगों की क्या उम्मीदे हैं वह भी बताते हैं। आज यहां पर चैनल द्वारा देश के अलग अलग क्षेत्र से जुड़े लोगों की बजट से क्या उम्मीदें हैं इस पर बात की गई। इसी कड़ी में देश की तरक्की में बड़ा योगदान देने वाला टैक्स पेयर यानी कि करदाता वित्त मंत्री से क्या उम्मीद कर रहा है। इस बारे में करदाताओं से बातचीत की गई है। पेश है उनसे बातचीत के प्रमुख अंश-

टैक्सपेयर्स की क्या हैं बजट से उम्मीदें

देश के सीनियर सिटीजन ने इस पर बात करते हुए कहा कि हमें जो इंकम टैक्स लगता है उस पर इस बजट में छूट दी जानी चाहिए। इसके अलावा हमें जो पेंशन मिलती है या किसी भी प्रकार की हमें इनकम होती है उस पर किसी प्रकार का कोई कर नहीं लगना चाहिए।


दूसरे ने सीनियर सिटीजन ने कहा कि हमें मिलने वाली इंटरेस्ट इनकम पर भी कोई टैक्स नहीं लगना चाहिए। सरकार ओल्ड रीजिम और न्यू रीजिम की बात कर रही है तो हमारा मानना है कि ओल्ड रीजिम ही हमारे लिए ठीक रहेगा।

ईलाज पर खर्च हो टैक्स फ्री

लोगों की मांग है कि 112 (A) और 24 (B) के तहत हाउसिंग लोन पर ज्यादा छूट मिलना चाहिए। इसके साथ ही लॉन्गटर्म कैपिटल गेन ऐसेट्स के लिए यूनिफार्म पीरियड भी तय होना चाहिए। सीनियर सिटीजन के ईलाज पर जो भी खर्च हो उसे भी टैक्स फ्री किया जाना चाहिए। इसके अलावा रेलवे में मिलने वाली सब्सिडी भी वापिस से मिलनी चाहिए।

इसके अलावा 80 (C) में मिलने वाली टैक्स छूट बढ़ाई जानी चाहिए। साथ ही स्टैंडर्ड डिडक्शन का दायरा बढ़ाया जाना चाहिए। विदेशों में निवेश या खर्च पर टैक्स छूट मिले। नई टैक्स रिजीम को टैक्सपेयर फ्रेंडली बनाया जाए। नई टैक्स रिजीम को टैक्स छूट को भी बढ़ावा मिलना चाहिए।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।