Share Market Budget 2024: बजट से पहले निफ्टी में 25000 का स्तर मुमकिन, कैपिट गुड्स और इंफ्रा शेयरों पर करें फोकस

Budget 2024 : बजट के एलान के बाद निवेश निवेश के लिए नए स्टॉक और नई दिशा खोजेंगे। इस तेजी में प्रॉफिट बुकिंग करने में कोई हर्ज नही है। इस समय आप अपने पोर्टफोलियो की गलतियां सुधार सकते हैं। आपके पास अभी बजट के पहले के 4-5 दिन है

अपडेटेड Jul 21, 2024 पर 9:59 PM
Story continues below Advertisement
प्रकाश ने कहा कि हमें उन शेयरों पर फोकस करना चाहिए जो अभी तक चले नहीं है लेकिन सही जगह पर हैं

Union Budget 2024: बाजार पर बात करते हुए मार्केट एक्सपर्ट प्रकाश दीवान ने कहा कि बाजार अपना काम कर रहा है। जहां-जहां वैल्यू है और निवेशकों को लग रहा है। यहां तेजी आ सकती है। वहा खरीदारी हो रही है। आगे चल के जहां ग्रोथ कामय रह सकती है वहां थोड़ी पोजीशन बिल्डअप हो गई थी। बाजार में एडवांस डिक्लाइन रेशियो से स्पष्ट हो रहा है कि प्रॉफिट बुकिंग भी आ रही है और इस मोमेंट में नए क्षेत्र और कंपनियों का समवेश भी हो रहा है। बाजार में मोमेंटम ऑन है लेकिन कहीं न कहीं, प्रॉफिट बुकिंग के साथ पोजीशन का बिल्डअप भी हो रहा है। ऐसे में इंडेक्स में भले ही तेजी न दिखे लेकिन सतह के नीचे काफी तेजी से रोटेशन हो रहा है। ऐसे में लगता है कि पावर, डिफेंस और रेलवे के शेयरों में जिनमें अब तक काफी तेजी आ चुकी है उनमें प्रॉफिट बुकिंग जरूर आएगी।

बजट के एलान के बाद निवेश निवेश के लिए नए स्टॉक और नई दिशा खोजेंगे। इस तेजी में प्रॉफिट बुकिंग करने में कोई हर्ज नही है। इस समय आप अपने पोर्टफोलियो की गलतियां सुधार सकते हैं। आपके पास अभी बजट के पहले के 4-5 दिन हैं। अगर थोड़ा से कैश लेकर बैठेंगे तो अल्फा जेनरेशन की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।

अब तक आए आईटी कंपनियों के नतीजे अच्छे रहे हैं। लेकिन अगले 9 महीनें ये सेक्टर रेंज बाउंड ही रहेगा। 6 महीने बाद ही इसमें नई तेजी उम्मीद है। पहली तिमाही में आईटी में कोई बुनियादी बदलाव दिखना मुश्किल है। पहली तिमाही में मिडकैप आईटी का प्रदर्शन अच्छा रह सकता है।


ये बजट आगे 5 साल के लिए इकोनॉमी के दिशा बताएगा। इस लिहाज से इस बजट में उन सेक्टरों पर फोकस रहेगा जहां पिछले 10 साल में काम तो शुरू हुआ लेकिन इसमें बहुत तेजी नहीं आई। ऐसे में इस बजट में वाटर वेज,पोर्ट शिपिंग और मैरीटाइम को लेकर कुछ बदलाव हो सकते हैं। हमे इन सेक्टरों से जुड़े शेयरों पर नजर रखनी चाहिए। इसके अलावा इंफ्रा और लॉजिस्टिक्स पर सरकार का फोकस रहेगा। इस बजट में वेस्ट मैनेजमेंट और वाटर मैनेजमेंट पर भी फोकस होगा। बजट में ड्रोन टेक्नोलॉजी और ड्रिप इरीगेशन पर फोकस रह सकता है।

प्राकाश ने आगे कहा कि इस बजट में केपिटल गुड्स को प्रोत्साहन के लिए पीएलआई जैसी कोई योजना आ सकती है। इस सेक्टर में प्रकाश को एल एंडी टी का शेयर काफी अच्छा दिख रहा है। अगले 5 साल तक एल एंडी टी को घरेलू और विदेश दोनों बाजारों से काफी ऑर्डर मिलेंगे। प्रकाश ने कहा कि हमें उन शेयरों पर फोकस करना चाहिए जो अभी तक चले नहीं है लेकिन सही जगह पर हैं। एल एंडी टी एक ऐसा ही शेयर है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।