Get App

Economic Survey 2024: 22 जुलाई को पेश होगा आर्थिक सर्वे, चेक करें टाइमिंग समेत पूरी डिटेल

Economic Survey वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के विभाग के इकोनॉमिक डिवीजन द्वारा चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर की देखरेख में तैयार किया गया है। इसमें इकोनॉमी की ग्रोथ की संभावनाओं के बारे में विस्तार से बताया जाता है। साथ ही ग्रोथ के रास्ते की बाधाओं का भी उल्लेख होता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 21, 2024 पर 9:45 PM
Economic Survey 2024: 22 जुलाई को पेश होगा आर्थिक सर्वे, चेक करें टाइमिंग समेत पूरी डिटेल
केंद्र सरकार 2024-25 के पूर्ण बजट से एक दिन पहले यानी सोमवार, 22 जुलाई को इकोनॉमिक सर्वे (Economic Survey) पेश करने वाली है।

Budget 2024: केंद्र सरकार 2024-25 के पूर्ण बजट से एक दिन पहले यानी सोमवार, 22 जुलाई को इकोनॉमिक सर्वे (Economic Survey) पेश करने वाली है। इसे केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किया जाएगा। आर्थिक सर्वे 2023-24 लोकसभा में दोपहर 1 बजे और राज्यसभा में दोपहर 2 बजे पेश होगा। वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 02.30 बजे NMC में होगी। हर साल यूनियन बजट से पहले इकोनॉमिक सर्वे पेश होता है। इसमें पिछले वित्त वर्ष में इकोनॉमी की सेहत के बारे में व्यापक जानकारी होती है।

कैसे तैयार होता है Economic Survey?

इकोनॉमिक सर्वे वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के विभाग के इकोनॉमिक डिवीजन द्वारा चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर की देखरेख में तैयार किया गया है। इसमें इकोनॉमी की ग्रोथ की संभावनाओं के बारे में विस्तार से बताया जाता है। साथ ही ग्रोथ के रास्ते की बाधाओं का भी उल्लेख होता है। यह भी बताया जाता है कि इकोनॉमी की ग्रोथ तेज करने के लिए किस तरह के कदम उठाए जाने की जरूरत है। अलग-अलग सेक्टर की चुनौतियों और संभावनाओं का भी उल्लेख आर्थिक सर्वे में होता है।

Economic Survey में होता क्या है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें