Gold Rate 30 January 2024: बजट से पहले सोने के भाव में तेजी आने लगी है। आज हफ्ते के दूसरे दिन सोने के दाम में तेजी नजर आई। गोल्ड का रेट 63,400 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। गोल्ड के भाव में 400 से 500 रुपये की तेजी नजर आई। दिल्ली-एनसीआर में 24 कैरेट सोने का रेट 63,420 रुपये पर है और चेन्नई में गोल्ड का रेट 63,930 रुपये पर है। सिल्वर का रेट 76,500 रुपये पर है। इसमें 500 रुपये की तेजी आई है। यहां जानें देश के 12 शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट..
