Budget 2024 के ऐलानों का स्टॉक मार्केट पर ऐसे होगा असर, इन शेयरों की बदल सकती है चाल

Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) आज अंतरिम बजट पेश करेंगी। इस बजट पर मार्केट की निगाहें लगी हुई हैं और इसके आने के एक दिन पहले मार्केट में जोरदार रिकवरी हुई थी। अब सवाल ये उठता है कि बजट पेश होने के बाद मार्केट की चाल कैसी रहेगी और किन शेयरों से मुनाफा बनाया जा सकता है? नीचे बताया जा रहा है कि वित्त मंत्री के किन ऐलानों पर किन शेयरों पर असर दिख सकता है

अपडेटेड Feb 01, 2024 पर 7:40 AM
एंजेल वन के मुताबिक निफ्टी डेली टाइम फ्रेम में चार्ट पर हायर हाई-हायर लो बना रहा है जो बुलिश मार्केट का संकेत है।

Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) आज अंतरिम बजट पेश करेंगी। इस बजट पर मार्केट की निगाहें लगी हुई हैं और इसके आने के एक दिन पहले मार्केट में जोरदार रिकवरी हुई थी। शुरुआती कारोबार में रेड जोन से रिकवर होकर सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) करीब 1 फीसदी मजबूत हो गए। अब सवाल ये उठता है कि बजट पेश होने के बाद मार्केट की चाल कैसी रहेगी और किन शेयरों से मुनाफा बनाया जा सकता है? नीचे बताया जा रहा है कि वित्त मंत्री के किन ऐलानों पर किन शेयरों पर असर दिख सकता है।

टैक्सेज और जीडीपी ग्रोथ के लक्ष्य

वित्त मंत्री अगर टैक्सेज में किसी बदलाव का ऐलान करती हैं, चाहे वह बदलाव इनकम टैक्स में हो या कस्टम ड्यूटी जैसे इनडायरेक्ट टैक्स में, इसका असर स्टॉक मार्केट पर भी पड़ेगा। अगर टैक्स की दरें बढ़ती हैं तो कंज्यूमर स्पेंडिंग सुस्त पड़ सकती है। वहीं ड्यूटी में बदलाव से गुड्स के भाव में बदलाव होगा और कारोबारी सेहत पर असर पड़ेगा। इसके अलावा सरकार राजकोषीय घाटे और जीडीपी ग्रोथ को लेकर लक्ष्य तय करती है। अगर जीडीपी का टारगेट बढ़ता है तो मार्केट में पॉजिटिव संकेत जाता है क्योंकि यह इकॉनमी और बिजनेस पर भरोसा को दिखाता है।


सेक्टरवाइज एलोकेशन

सरकार किस सेक्टर पर कितना खर्च करेगी, इसके ऐलान पर मार्केट की निगाहें रहेंगी। जिस सेक्टर के लिए अधिक फंड अलॉट होगा, उससे जुड़ी कंपनियों के शेयर फोकस में आ सकते हैं।

सब्सिडीज

ब्रोकरेज 5पैसा के मुताबिक वित्त वर्ष 2024 के बजट का करीब 1/9 हिस्सा यानी 45 लाख करोड़ रुपये खाने और खाद की सब्सिडी के लिए अलॉट हुआ था और इस बार अगर इसमें कोई बदलाव होता है तो इसका असर खाद कंपनियों पर पड़ेगा। इसके अलावा गांवों में खपत पर भी असर दिख सकता है जिससे FMCG और दोपहिया सेक्टर प्रभावित होंगे।

विनिवेश की योजना

सरकार कुछ कंपनियों को बेचने या उनमें हिस्सेदारी घटाने से जुड़ा ऐलान कर सकती है। इसका असर उन कंपनियों पर दिख सकता है, जिनसे जुड़ा ऐलान होगा। शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, कोंकोर और IDBI बैंक पर फोकस रहेगा।

रेलवे से जुड़े ऐलान

पहले रेल बजट अलग से आता है लेकिन इसे 2016 में आम बजट में मिला दिया गया था। रेल से जुड़े ऐलान जैसे कि इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने या ट्रेनों की संख्या बढ़ाने इत्यादि का ऐलान होता है तो शेयरों में जोरदार तेजी आ सकती है।

Nifty और Bank Nifty के चार्ट क्या दे रहे संकेत

एंजेल वन के मुताबिक निफ्टी डेली टाइम फ्रेम में चार्ट पर हायर हाई-हायर लो बना रहा है जो बुलिश मार्केट का संकेत है। ब्रोकरेज के मुताबिक निफ्टी को फिलहाल 21,200-21,000 पर सपोर्ट मिल रहा है और इससे नीचे आने पर यह 500-600 प्वाइंट्स और गिर सकता है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को क्वालिटी वाले शेयरों पर ध्यान देना चाहिए। वहीं अपसाइड इसे 22 हजार पर रेजिस्टेंस झेलना पड़ सकता है।

वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो यह 200-DEMA के करीब आकर्षक लेवल पर है और बजट में इस सेक्टर से जुड़ा कोई भी पॉजिटिव ऐलान होता है तो इसे तगड़ा सपोर्ट मिलेगा। हालांकि शॉर्ट टर्म सावधानी बरतनी होगी। डाउनसाइड इसे 44800 पर सपोर्ट मिल रहा है और अगर यह लेवल ब्रेक होता है तो बैंक निफ्टी 43,500 - 42,000 तक आ सकता है। वहीं अपसाइड इसे 46,500 - 47,500 पर रेजिस्टेंस झेलना पड़ सकता है लेकिन अगर इसके पार पहुंचता है तो यह एक फिर यह हालिया हाई लेवल 48600 को छू सकता है और फिर कुछ समय में 50000 पर भी पहुंच सकता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।