Get App

Interim Budget 2024: निर्मला सीतारमण के ऐलान पर Sensex चढ़ेगा या गिरेगा?

Budget 2024 Impact on Markets: पिछले साल बजट के दिन स्टॉक मार्केट्स पर अदाणी समूह की कंपनियों पर अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का ज्यादा असर दिखा था। बाजार में गिरावट आई थी। ट्रेडर्स ने अदाणी समूह की कंपनियों में शॉर्ट पॉजिशंस बनाई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 31, 2024 पर 12:31 PM
Interim Budget 2024: निर्मला सीतारमण के ऐलान पर Sensex चढ़ेगा या गिरेगा?
Union Budget 2024: ट्रेडर्स कई बार सबसे मजबूत सेक्टर की पहचान करते हैं और उस सेक्टर की प्रमुख कंपनियों पर दांव लगाते हैं। बजट से पहले सही दांव पर अच्छी कमाई होती है। फरवरी 2023 के बजट के दौरान ऐसा देखा जा चुका है।

Interim Budget 2024: हर कैलेंडर ईयर की शुरुआत से ही केंद्रीय बजट को लेकर चर्चा शुरू हो जाती है। स्टॉक मार्केट्स पर भी बजट में संभावित ऐलान का असर दिखना शुरू हो जाता है। केंद्रीय बजट को इकोनॉमी और फाइनेंस की दुनिया का सबसे बड़ा इवेंट माना जाता है। यह इंडियन इकोनॉमी और फाइनेंस पर असर डालता है। ट्रेडर्स यूनियन बजट में संभावित ऐलान के आधार पर एक महीना पहले से पॉजिशन लेने लगते हैं। फिर वित्तमंत्री के बजट भाषण के बाद स्थिति के हिसाब से अपने ट्रेड को लेकर फैसले लेते हैं। बजट पेश होने के एक महीने पहले और एक महीना बाद स्टॉक मार्केट पर असर देखने को मिलता है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को केंद्रीय बजट (Union Budget) पेश करेंगी। यह अंतरिम बजट (Interim Budget) होगा।

बजट से पहले और बाद निफ्टी में अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव

यूनियन बजट पेश होने से पहले और बाद निफ्टी में अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। कई बार बजट से पहले मार्केट का ट्रेंड पलट जाता है, जिससे ट्रेडर्स चौंक जाते हैं। अब सवाल यह है कि बजट से पहले और बाद के ट्रेंड का क्या अंदाजा लगाना मुमकिन है? पिछले एक दशक की बात करें तो 12 बार निफ्टी का प्रदर्शन अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांक डाओ जोंस से बेहतर रहा है। आम तौर पर दुनियाभर के मार्केट्स के ट्रेंड में समानता रहती है। इंडियन इकोनॉमी के अच्छे प्रदर्शन की वजह से ग्लोबल मार्केट्स में तेजी के दौरान इंडियन मार्केट्स का प्रदर्शन दूसरे बाजारों से बेहतर रहता है।

यह भी पढ़ें : Interim Budget 2024 Expectations Live

सब समाचार

+ और भी पढ़ें