Get App

कैपिटल गेन्स टैक्स को लेकर बाजार में चिंता, निफ्टी में बजट तक इंट्राडे ट्रेड ही करें, बैंक निफ्टी में ट्रेड लेने से बचें : अनुज सिंघल

अनुज का कहना है कि कैपिटल गेन्स टैक्स को लेकर बाजार फिर चिंतित दिख रहा है। बजट से बाजार को अब सिर्फ 2 मुद्दों पर चिंता है। ये हैं वित्तीय घाटा और कैपिटल गेन्स टैक्स। 24,240 के 20 DEMA पर निफ्टी में अच्छी एंट्री मिल सकती है। जिन्होंने इस रैली को मिस कर दिया वो 20 और 50 DEMA के बीच एंट्री ले सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 22, 2024 पर 10:48 AM
कैपिटल गेन्स टैक्स को लेकर बाजार में चिंता, निफ्टी में बजट तक इंट्राडे ट्रेड ही करें, बैंक निफ्टी में ट्रेड लेने से बचें : अनुज सिंघल
अनुज का कहना है कि बैंक निफ्टी में नीचे की रेंज 51,800 टूटने का डर है। बैंक निफ्टी का 20 DEMA 52141 आज गिर सकता है। 51,800 के नीचे, बैंक निफ्टी 51,000 के 50 DEMA तक जा सकता है

बाजार पर की चाल और इस पर अब क्या हो रणनीति, इस मुद्दे पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि ये साल का सबसे अहम हफ्ता है। वीकेंड पर आए नतीजों का निफ्टी में वेटेज 25 फीसदी है। वीकेंड पर आए नतीजों का निफ्टी बैंक में वेटेज 40 फीसदी है। HDFC बैंक के नतीजे कमजोर रहे हैं लेकिन शेयर पहले ही गिर चुका है। RIL के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे हैं। लेकिन आउटलुक मजबूत है। कोटक के नतीजे सुस्त रहे है। शेयर भी महंगा है। इकोनॉमिक सर्वे आज है। कल बजट आएगा। कैपिटल गेन्स टैक्स को लेकर बाजार फिर चिंतित दिख रहा है। बजट से बाजार को अब सिर्फ 2 मुद्दों पर चिंता है। ये हैं वित्तीय घाटा और कैपिटल गेन्स टैक्स। 24,240 के 20 DEMA पर निफ्टी में अच्छी एंट्री मिल सकती है। जिन्होंने इस रैली को मिस कर दिया वो 20 और 50 DEMA के बीच एंट्री ले सकते हैं। निफ्टी का 20 DEMA 24,240 और 50 DEMA 23,650 पर है।

F&O: क्या अति हो गई है?

बिना किसी छूट के F&O पर पहले से ही सबसे ज्यादा टैक्स है। F&O ट्रेडर्स पर ही STT देते हैं और उनकी आय बिजनेस इनकम में आती है। इसके मुकाबले शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स कम है। हर दिन एक्सपायरी पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। लॉट साइज 20 लाख रुपए से ज्यादा बढ़ाना और खराब हो सकता है। रिटेल के दम पर बाजार चल रहा है, रिटेल को जबरन बाहर ना करें।

निफ्टी पर रणनीति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें