Union Budget 2022-23: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने मंगलवार को बजट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से कहा कि केंद्र सरकार ने कोविड -19 महामारी के दौरान लोगों पर बोझ नहीं डालने के इरादे से पिछले दो सालों में टैक्स में वृद्धि करने का प्रयास नहीं किया। सीतारमण ने कहा कि मैंने टैक्स में वृद्धि नहीं की। मैं इसे दोहराना चाहती हूं कि मैंने इसे पिछले साल के साथ-साथ इस साल भी नहीं किया। मैंने टैक्स के माध्यम से एक पैसा कमाने का कोई प्रयास नहीं किया।
