Union Budget 2024 : केंद्रीय बजट पेश होने में एक महीना से कम समय रह गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी। यह अंतरिम बजट होगा। लोकसभा चुनावों से पहले आने वाले इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। हालांकि, यह अंतरिम बजट होगा। फिर भी, कई मंत्रालयों का बजट आवंटन बढ़ने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वित्तमंत्री Nirmala Sitharaman रेलवे का आवंटन काफी बढ़ा सकती हैं। वह 2.8 से 3 लाख करोड़ रुपये के बीच हो सकता है। 1 फरवरी, 2023 को पेश यूनियन बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने रेलवे के लिए 2.4 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया था। इसका काफी हिस्सा रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने पर खर्च हो रहा है।
