रेलवे स्टॉक्स 23 जुलाई को पेश होने वाले केंद्रीय बजट से पहले फोकस में हैं। रेल विकास निगम (RVNL), इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC), इरकॉन इंटरनेशनल, NBCC (इंडिया), रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया और टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग जैसे शेयरों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। 1 फरवरी को अंतरिम बजट के बाद से ही इन शेयरों में 11-112 फीसदी की तेजी आ चुकी है। RVNL 112 फीसदी की बढ़त के साथ सबसे अधिक रिटर्न देने वाला रेलवे स्टॉक है। इसके बाद इरकॉन में 44 फीसदी और रेलटेल में 37 फीसदी का उछाल आया है।
