Get App

Rajasthan Budget 2024: दीया कुमारी ने पेश किया नई भाजपा सरकार का पहला फुल बजट, 5 साल में 4 लाख नौकरियां मिलेंगी

Rajasthan budget 2024-25: राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने राजस्थान की नई बीजेपी सरकार का पहला बजट पेश कर दिया है। इस साल फरवरी में उन्होंने अंतरिम बजट पेश किया था। सबसे पहले उन्होंने सरकारी की प्राथमिकताएं बताई हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 10, 2024 पर 12:26 PM
Rajasthan Budget 2024: दीया कुमारी ने पेश किया नई भाजपा सरकार का पहला फुल बजट, 5 साल में 4 लाख नौकरियां मिलेंगी
Rajasthan budget 2024: दीया कुमारी राजस्थान की वित्तमंत्री भी हैं। बजट भाषण की शुरुआत में उन्होंने सरकार के 10 संकल्पों के बारे में बताया।

राजस्थान की डिप्टी चीफ मिनिस्टर दीया कुमारी ने राज्य का बजट विधानसभा में पेश किया है। यह राज्य की नई भाजपा सरकार का पहला फुल बजट है। इससे पहले उन्होंने फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया था। दीया कुमारी राज्य की वित्तमंत्री भी हैं। उन्होंने बजट में 4 लाख नई भर्तियों की घोषणा की हैं। उन्होंने कहा है कि ये भर्तियां 5 साल में की जाएंगी। सरकार युवाओं के लिए नई पॉलिसी लाएगी।

स्टूडेंट्स् को मुफ्त टैबलेट मिलेंगे

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 20 नए आईटीआई खुलेंगे। 8वीं, 10वीं, 12वीं में मेरिट में आने वाले स्टूडेंट्स को टैबलेट मिलेंगे। इंटरनेट कनेक्शन मुफ्त मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए नए इनटर्न प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे। स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए सरकार 25 करोड़ रुपये से नए प्रोग्राम शुरू करेगी। कॉलेज में बिजनेस इनोवेशन प्रोग्राम शुरू करने पर सरकार 20 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी।

250 करोड़ की लागत से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनेगी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें