Get App

Budget 2024- F&O ट्रेडर्स को राहत, अंतरिम बजट में STT में कोई बदलाव नहीं

Budget 2024- अंतरिम बजट में F&O मार्केट को राहत देते हुए securities transactions tax (STT) में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वोट-ऑन-अकाउंट ये सरकार को चुनाव के बाद नई सरकार के कार्यभार संभालने तक भारत के कंसोलिडेटेड फंड से धन निकालने की अनुमति देता है। इसमें एसटीटी में कोई बदलाव नहीं किया

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Feb 01, 2024 पर 7:14 PM
Budget 2024-  F&O ट्रेडर्स को राहत, अंतरिम बजट में STT में कोई बदलाव नहीं
तेजी से बढ़ रहे F&O बाजार को धीमा करने के लिए STT टैक्स को संशोधित किये जाने की आशंका थी। 18.24 लाख करोड़ रुपये के प्रत्यक्ष कर संग्रह के अनुमान में STT की हिस्सेदारी महज 1.5 प्रतिशत है

Budget 2024- अंतरिम बजट में फ्यूचर एंड ऑप्शंस (futures and options (F&O) मार्केट को राहत देते हुए प्रतिभूति लेनदेन कर (securities transactions tax (STT) में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वोट-ऑन-अकाउंट ये सरकार को चुनाव के बाद नई सरकार के कार्यभार संभालने तक भारत की संचित निधि से धन निकालने की अनुमति देता है। इसमें एसटीटी में कोई बदलाव नहीं किया। ऐसी आशंका थी कि तेजी से बढ़ रहे F&O बाजार को धीमा करने के लिए STT टैक्स को संशोधित किया जाएगा। वास्तव में बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (Securities and Exchange Board of India) ने पार्टिसिपेंट्स को यह याद दिलाया था कि 10 में से 9 ट्रेडर्स F&O में पैसा गंवा देते हैं।

लेकिन अंतरिम बजट में इस पर कोई घोषणा नहीं होने से, 1 करोड़ रुपये के टर्नओवर पर ऑप्शन की बिक्री पर STT 6,250 रुपये और फ्यूचर्स बिक्री पर 1 करोड़ रुपये के टर्नओवर पर STT 1,250 रुपये रहेगा।

STT को 2004 में पेश किया गया था। यह विभिन्न प्रकार की सिक्योरिटीज से जुड़े लेनदेन पर लगाया जाता है। सभी शेयर बाजार लेनदेन जिनमें इक्विटी या इक्विटी डेरिवेटिव, जैसे फ्यूचर एंड ऑप्शन शामिल हैं इन पर STT लागू होगा जैसा कि म्यूचुअल फंड लेनदेन में लागू होता है।

पिछले बजट में STT को अपरिवर्तित रखा गया था लेकिन मार्च 2023 में वित्त विधेयक (Finance Bill in March 2023) में संशोधन के माध्यम से कर दरों को उस वर्ष बाद में संशोधित किया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें