Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल यानी 23 जुलाई को वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट पेश करने वाली हैं। बजट से एक दिन पहले यानी 22 जुलाई को संसद में आर्थिक सर्वे 2023-24 पेश किया गया। आर्थिक सर्वे में इस फाइनेंशियल ईयर में ग्रोथ रेट 6.5 से 7 फीसदी रहने की उम्मीद जताई गई है। इस बीच शेयर बाजार आज मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ है। उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में आज सेंसेक्स 0.13 फीसदी गिरकर 80,502.08 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 में भी 0.09 फीसदी की गिरावट आई और यह 24,509.25 के लेवल पर बंद हुआ। ऐसे में सवाल यह है कि कल यानी बजट डे पर शेयर बाजार का रुझान कैसा रहेगा।
