Stock Picks For Budget 2024: बजट का बिगुल बज गया है। 23 जुलाई को बजट का एलान हो जाएगा। अब बजट आने में कुछ ही कारोबारी सत्र बचे हैं। आज हम एक्सपर्ट्स की पसंदीदा कुछ ऐसी थीम और शेयर बताएंगे जो बजट तक या उसके बाद आपके मोटा मुनाफा करा सकते हैं। इस चर्चा में भाग लेने के लिए आज सीएनबीसी-आवाज़ के साथ रहे NAV इन्वेस्टमेंट के आशीष बहेती और RACHANAVAIDYA.IN की अनुसंधान विश्लेषक रचना वैद्य।
NAV इन्वेस्टमेंट के आशीष बहेती की बजट पिक
आशीष बहेती को बजट के नजरिए से डाबर के शेयर अच्छे लग रहे हैं। इस शेयर में उनकी 640 रुपए के आसपास 630 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 650-660 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। फिलहाल डॉलर के शेयर एनएसई पर 4.55 अंक यानी 0.71 फीसदी की बढ़त के साथ 645 रुपए के आसपास दिख रहे हैं। स्टॉक का दिन का हाई 651 रुपए और 52 वीक हाई भी 651 रुपए है। यानी आज इस स्टॉक ने इंट्रा डे में 52 वीक हाई हिट किया है। इस स्टॉक ने 1 हफ्ते में 2.30 फीसदी 1 महीने में 7.26 फीसदी और 1 साल में 11.54 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले तीन साल में इसमें 10.89 फीसदी की तेजी आई है।
RACHANAVAIDYA.IN की अनुसंधान विश्लेषक रचना वैद्य की बजट पिक
रचना वैद्य की बजट के नजरिए से टाटा कंज्यूमर में खरीदारी का सलाह है। उनकी राय है कि टाटा कंज्यूमर में 1140 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 1300 रुपए के लक्ष्य के खरीदारी करनी चाहिए। स्टॉक की चाल पर नजर डालें तो एनएसई पर ये शेयर 5.55 अंक यानी 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 1180 रुपए के आसपा दिख रहा है।
आज का इसका दिन का हाई 1,187 रुपए और दिन का लो 1,170.00 रुपए है। स्टॉक 52 वीक हाई 1,269 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 1,368,855 रुपए और मार्कट कैप 112,629 करोड़ रुपए है। इस स्टॉक ने 1 हफ्ते में 4.50 फीसदी 1 महीने में 4.94 फीसदी और 1 साल में 37.70 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले तीन साल में इसमें 54.98 फीसदी की तेजी आई है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।