Get App

Stock Picks For Budget 2024: मार्केट एक्सपर्ट्स को इन दो शेयरों पर भरोसा, अब से बजट तक कर सकते हैं मालामाल

Budget 2024: आज हम दो ऐसे शेयरों के बारे में बता रहे हैं जिनमें पैसा लगाकर आप बंपर मुनाफा कमा सकते हैं। इन शेयरों से आपको बजट के दिन तक की मोटी कमाई हो सकती है। देख लीजिए एक्सपर्ट्स के सुझाए इन शेयरों का नाम

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 21, 2024 पर 9:46 PM
Stock Picks For Budget 2024: मार्केट एक्सपर्ट्स को इन दो शेयरों पर भरोसा, अब से बजट तक कर सकते हैं मालामाल
बजट तक मार्केट से बंपर कमाई करना है तो इन दो शेयरों पर लगाएं दांव

Stock Picks For Budget 2024: बजट का बिगुल बज गया है। 23 जुलाई को बजट का एलान हो जाएगा। अब बजट आने में कुछ ही कारोबारी सत्र बचे हैं। आज हम एक्सपर्ट्स की पसंदीदा कुछ ऐसी थीम और शेयर बताएंगे जो बजट तक या उसके बाद आपके मोटा मुनाफा करा सकते हैं। इस चर्चा में भाग लेने के लिए आज सीएनबीसी-आवाज़ के साथ रहे NAV इन्वेस्टमेंट के आशीष बहेती और RACHANAVAIDYA.IN की अनुसंधान विश्लेषक रचना वैद्य।

NAV इन्वेस्टमेंट के आशीष बहेती की बजट पिक

आशीष बहेती को बजट के नजरिए से डाबर के शेयर अच्छे लग रहे हैं। इस शेयर में उनकी 640 रुपए के आसपास 630 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 650-660 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। फिलहाल डॉलर के शेयर एनएसई पर 4.55 अंक यानी 0.71 फीसदी की बढ़त के साथ 645 रुपए के आसपास दिख रहे हैं। स्टॉक का दिन का हाई 651 रुपए और 52 वीक हाई भी 651 रुपए है। यानी आज इस स्टॉक ने इंट्रा डे में 52 वीक हाई हिट किया है। इस स्टॉक ने 1 हफ्ते में 2.30 फीसदी 1 महीने में 7.26 फीसदी और 1 साल में 11.54 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले तीन साल में इसमें 10.89 फीसदी की तेजी आई है।

RACHANAVAIDYA.IN की अनुसंधान विश्लेषक रचना वैद्य की बजट पिक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें