Budget Expectation 2022: बजट से जुड़ी अहम परंपरा ‘हलवा सेरेमनी’ इस बार नहीं होगी। कोरोना के बढ़ते मामलों और सेफ्टी प्रोटोकॉल के कारण हलवा सेरेमनी नहीं होगी। बल्कि, मिठाई बांट कर बजट की फाइनल प्रक्रिया शुरू की गई है। 1 फरवरी 2022 को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी।
केंद्रीय बजट बनाने की प्रक्रिया के अंतिम चरण को चिह्नित करने के लिए, मौजूदा महामारी की स्थिति और आवश्यकता को देखते हुए हर साल एक हलवा समारोह के बजाय कोर कर्मचारियों को उनके कार्यस्थलों पर "लॉक-इन" से गुजरने के कारण मिठाई बांटी गई। इसमें स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया, जिसके कारण हलाव सेरेमनी नहीं रखी गई।
बजट कई प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद तैयार होता है। इसमें से एक अहम सेरेमनी ‘हलवा सेरेमनी’ होती है। हलवा सेरेमनी के बाद ही बजट की छपाई शुरू होती आई है। यह बजट की परंपरा हर साल निभाई जाती है। हलवा सेरेमनी केंद्रीय वित्त मंत्रालय के मुख्यालय नॉर्थ ब्लॉक में होती है।
हर साल बजट पेश करने से पहले हलवा सेरेमनी वित्त मंत्रालय के स्टॉफ मेंबर्स और अधिकारियों की कोशिशों और मेहनत को मान्यता देने के लिए हलवा सेरेमनी रखी जाती है। इसमें एक बड़ी कड़ाई में हलवा तैयार किया जात है और फिर वित्त मंत्रालय के अधिकारियों को परोसा जाता है। इस सेरेमनी में वित्तमंत्री भी मौजूद होते हैं। इस सेरेमनी के बाद बजट बनाने की प्रकिया में शामिल सभी कर्मचारी और अधिकारी नॉर्थ ब्लॉक की बेसमेंट में चले जाते हैं।