बजट 2023: हर साल जब आम बजट नजदीक आता है तो टैक्सपेयर्स (Income TAX) की उम्मीदें बढ़ जाती हैं। पिछले कई साल से इनकम टैक्स में सरकार ने कोई राहत नहीं दी है। इस साल नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट है। लिहाजा टैक्सपेयर्स के साथ बुजुर्गों को भी उम्मीद है कि सरकार इस बार उन्हें में रेल किराए (Train Fare) में छूट का फायदा दे सकती है। दरअसल पिछले कुछ दिनों में रेल मंत्रालय से मिले डेटा के मुताबिक रेलवे की कमाई में इजाफा हुआ है। चालू वित्त वर्ष में पहले 9 महीनों यानि अप्रैल 2022 से लेकर दिसंबर 2022 के बीच रेलवे ने तगड़ी कमाई की है। इस दौरान सिर्फ रेल किराये से 48,913 करोड़ रुपए की इनकम हुई है। पिछले साल से अगर इसकी तुलना करें तो इस साल रेलवे की इनकम 71% बढ़ चुकी है। पिछले साल इसी अवधि में रेलवे को 28,569 करोड़ रुपए की कमाई हुई है।
