Get App

Union Budget 2023: टैक्स में कमी, PLI को विस्तार, जानिए और क्या हो सकता है एफएम के पिटारे में इस बार

Union Budget 2023: वित्त मंत्री ने हाल ही में कहा था कि उनको इस बात का एहसास है कि मिडिल क्लॉस किस दबाव में चल रहा है। ऐसे में इस बात की अटकलें लगाईं जा रही हैं कि वित्तमंत्री इस बार के बजट में करदाताओं की जेब में कुछ ज्यादा पैसे छोड़ सकती हैं। लेकिन ये सब कुछ मुफ्त में नहीं हासिल होने वाला है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 31, 2023 पर 12:35 PM
Union Budget 2023: टैक्स में कमी, PLI को विस्तार, जानिए और क्या हो सकता है एफएम के पिटारे में इस बार
Budget 2023: एस बैंक के अर्थशास्त्रियों का कहना है कि इस बजट में आउटपुट लिंक्ड बेनीफिट के जरिए उत्पादन गतिविधियों और रोजगार को बढ़ावा देने पर फोकस किया जा सकता है

Budget 2023: नेशनल इलेक्शन के पहले आने वाले आखिरी पूर्ण बजट में टैक्स दरों में कटौती, सामाजिक सुरक्षा छतरी के विस्तार और देश में प्रोडक्शन बढ़ाने के प्रयासों में तेजी आने की उम्मीद की जा रही है। ऐसे में 1 फरवरी को आने वाले यूनियन बजट में फिस्कल कंसोलीडेशन के साथ ग्रोथ बनाए रखने के लिए सरकार क्या कवायद करती है, इस पर नजरें बनी रहेंगी। लोकल मीडिया में आई रिपोर्टस और तमाम अर्थशास्त्रियों का कहना है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन देश के मिडिल क्लॉस को राहत देने के लिए इनकम टैक्स स्लैब में कटौती कर सकती है। इसके साथ ही ग्रामीण रोजगार जैसे प्रोग्राम के जरिए गरीबों पर होने वाले खर्च को बढ़ा सकती हैं। इसके अलावा इस बजट में लोकल मैन्यूफैक्चरिंग को बढ़ाव देने पर भी फोकस देखने को मिल सकता है।

इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च (India Ratings & Research) के अर्थशास्त्री देवेंद्र कुमार पंत का कहना है कि बढ़ती महंगाई ने लोगों खर्च करने की शक्ति को कम कर दिया है ऐसे में वित्तमंत्री की तरफ से मिलने वाली कोई कर राहत "उपभोग की मांग को सपोर्ट करती दिख सकती है।" उन्होंने आगे कहा कि देश में गरीबों और अमीरों के बीच बढ़ते अंतर को देखते हुए इस बजट में कल्याणकारी योजनाओं पर आबंटन बढ़ता दिख सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें