Interim Budget 2024 : डिफेंस कंपनियों के शेयरों में शानदार तेजी आई है। कई स्टॉक्स ने निवेशकों को बहुत कम समय में मालामाल किया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर यूनियन बजट में डिफेंस सेक्टर के लिए आवंटन बढ़ाया जाता है तो इन शेयरों में तेजी जारी रह सकती है। हालांकि, एक्सपर्ट्स को डिफेंस सेक्टर का आवंटन ज्यादा बढ़ने की उम्मीद नहीं है। लेकिन, अगर आवंटन बढ़ा तो यह सुखद आश्चर्य होगा। इसका असर मार्केट पर भी देखने को मिलेगा। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को यूनियन बजट पेश करेंगी। यह अंतरिम बजट (Interim Budget) होगा। अप्रैल-मई में लोकसभा चुनावों के बाद जो नई सरकार बनेगी वह पूर्ण बजट पेश करेगी। इसके जुलाई में आने की उम्मीद है।
