Budget 2024 : केंद्रीय बजट (Union Budget) पेश होने में कुछ ही दिन का समय बचा है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का आखिरी बजट होगा। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी। यह अंतरिम बजट होगा। अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके बाद केंद्र में जो नई सरकार बनेगी, वह वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट पेश करेगी। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले महीने कहा था कि अंतरिम बजट वोट-ऑन-अकाउंट होगा। इसलिए इसमें बड़े ऐलान नहीं होंगे। उन्होंने कहा था कि बड़े ऐलान के लिए पूर्ण बजट तक इंतजार करना होगा। इसके जुलाई में आने की उम्मीद है। 2019 में लोकसभा चुनाव हुए थे। उस साल 1 फरवरी को अंतरिम बजट आया था। 5 जुलाई को पूर्ण बजट पेश हुआ था।
