यूनियन बजट पेश होने में कुछ हफ्तों का समय बाकी है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। बजट 2023 में वित्तमंत्री ने इनकम टैक्स की नई रीजीम का अट्रैक्शन बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए थे। सरकार ने बजट 2020 में इनकम टैक्स की नई रीजीम का ऐलान किया था। लेकिन, चार साल बाद भी इस रीजीम में टैक्सपेयर्स ने ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई है। इनकम टैक्स की नई रीजीम के टैक्सपेयर्स को उम्मीद है कि वित्तमंत्री यूनियन बजट में उनके लिए कुछ बड़े ऐलान कर सकती हैं।
