शौकियां तौर पर सोशल मीडिया पर कंटेट को एक सफल बिजनेस का रुप लेने में आजकल समय नहीं लगता। एक बहुत छोटे स्केल पर शुरू करने वालों के भी आज करोड़ो सबस्क्राइबर्स है और इनकी एक पोस्ट को लाखों के views मिलते है। यूट्यूब और इंस्टाग्राम की पहुंच इतनी बढ गई है की देश के टॉप कंटेट क्रिएटिंग किसी सेलिब्रेटी से कम नहीं हैं। आज ऐसे ही एक यूट्यूबर को हम आवाज आंत्रप्रेन्योर में लेकर आए है, जिन्होंने लॉकडाउन में हमें खाना बनाना सिखाया औऱ आज ये अपने यूट्यूब चैनल के साथ अपना बिजनेस वेंचर Kabita's Kitchen Masala Mix भी चला रही है।
कोलकाता में पली बड़ी कबिता सिंह शादी के बाद यूके शिफ्ट हुई। कामकाजी कबिता के कंधों पर होम मेकर बननी की जिम्मेदारी आई । इस दौरान खाली समय में कबिता ने कुकींग के शौक को तराशा और कुकींग विडियोज बनाने की शुरूआत की और भारत लौटने के बाद 2014 में Kabita’s Kitchen से अपने YOUTUBE चैनल की शुरूआत की।
subscribers के कमेंट और रिस्पॉन्स के आधार पर कबिता ने बेसिक कुकींग पर फोकस बढ़ाया। नई शादी हुई लड़कियां, पढ़ाई के सिलेसिले में घर से दूर रहने वाले स्डूडेंट और कामकाजी बैंचलर्स जैसे लोगों को घर का बना खाना सिखाने पर जोर दिया Kabita’s Kitchen देखते - देखते पॉप्युलर होने लगा। समय समय पर अपने पति की सलाह और हर समय कुछ नया सिखने की आदत से कबिता ने विडियो मेकींग के सारे गुर सीख लिए। तकनीकी एक्सपर्टी हासिल करने के लिए youtube को ही अपना गुरू बनाया। कबिता का कंटेट तो पावरफुल था ही लेकिन नए subscribers जोड़ने की लिए विडियो के प्रेजेंटेशन को attractive बनाना भी जरुरी था।
आज जो भी Content Creators हमे दिखते है उनकी कामियाबी का राज उनका टैलेंट तो है ही लेकिन इसके साथ काम के प्रति जुनून ने इन्हे आसमान की बुलंदियों तक पहुंचाया है । कबिता इसका जिता जागता उदाहरण है विडियो मेकींग जैसी नई फिल्ड में टेक्निकल नॉलेज की जानकारी के बगैर youtube पर अपना लोहा मनवाना आसान काम नही है।
आज Kabita’s Kitchen के 13M से ज्यादा subscribers है, इस लेवल तक पहुंचना युट्यूबर्स के सबसे बड़े ड्रीम में से एक होता है। Youtube का Diamond play Button हासिल करने वाली कबिता के सामने अब इस परिवार को यूंही बढ़ाते रखने का चैलेंज है। इंटरनेट पर कुकींग विडियोंज की बाढ़ में कबिता ने सिंपल, बेसिक कुकींग के अलावा अलग-अलग प्रांत की स्पेश्यलिटी, रेस्ट्रॉस्टाइल स्टाइल खाने की वेरीइटी देते हुए consistent performance दिया है।
कबिता की इस जर्नी में अब एक खुबसूरत मोड़ आया है, India Food Network के साथ पार्टनरशिप में कबिता ने Kabita's Kitchen Masala Mix लॉन्च किए है। Sabzi Masala, Pav Bhaji Masala और Chicken Masala को खरीदार लिडींग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और मॉडर्न ट्रेड से खरीद सकते है। नमक के अलावा किसी और मसाले के बगैर खाना बनाना आसान बनाते है Kabita's के Masala Mix पावडर। India Food Network के साथ इस पार्टनरशिप को कबिता इक्ववल रेश्यो में शेयर करती है।
मसाला मिक्स वेंचर को इनोवेशन से लार्ज स्केल पर लेकर जाने का कबिता का इरादा पक्का है। नॉन बिजनेस बैकग्राउंड की कबिता आज के नए कॉन्टेंट क्रिएटर्स के लिए मिसाल है, Kabita ने भले ही बड़े नामी business school से पढ़ाई क्यों ना की हो फिर भी Business को समझना, लगातार इनोवेशन से कदम जमाए रखना, सही पार्टनर्स को ढूंढना और सही समय पर pivot लेना गिरते-पड़ते ही सही लेकिन एक मंझे हुए Business खिलाड़ी की तरह Kabita अपने बिजनेस को आकार दे रही है।