शौकियां तौर पर सोशल मीडिया पर कंटेट को एक सफल बिजनेस का रुप लेने में आजकल समय नहीं लगता। एक बहुत छोटे स्केल पर शुरू करने वालों के भी आज करोड़ो सबस्क्राइबर्स है और इनकी एक पोस्ट को लाखों के views मिलते है। यूट्यूब और इंस्टाग्राम की पहुंच इतनी बढ गई है की देश के टॉप कंटेट क्रिएटिंग किसी सेलिब्रेटी से कम नहीं हैं। आज ऐसे ही एक यूट्यूबर को हम आवाज आंत्रप्रेन्योर में लेकर आए है, जिन्होंने लॉकडाउन में हमें खाना बनाना सिखाया औऱ आज ये अपने यूट्यूब चैनल के साथ अपना बिजनेस वेंचर Kabita's Kitchen Masala Mix भी चला रही है।
