बायजू (Byju’s) की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी WhiteHat Jr की CEO अनन्या त्रिपाठी ने इस्तीफा दे दिया है। एडटेक स्टार्टअप बायजू से हाल ही में कई सीनियर अधिकारियों के इस्तीफे की खबर आई है। मामले से परिचित चार लोगों ने मनीकंट्रोल को बताया कि त्रिपाठी इस साल मई से मातृत्व अवकाश पर थीं और अब उन्होंने नौकरी छोड़ने का फैसला किया है। लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बायजू ने अभी तक औपचारिक रूप से उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। उन्हें अभी भी पद पर बने रहने के लिए मनाने की कोशिश की जा रही है।
